महाराष्ट्र के पुणे में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो छोटे बच्चे शामिल हैं, उन्हें शुक्रवार की सुबह को अपने घर में फांसी पर लटका पाया गया। आर्थिक तंगी के चले पति-पत्नी ने अपने दोनों मासूम बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया।
मृतकों की पहचान अतुल शिंदे (33), उनकी पत्नी जया शिंदे (32), उनकी 3 वर्षीय बेटी और छह साल के बेटे के रूप में की गई है। सूचना मिलने के बाद भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम आज सुबह घटनास्थल पर पहुंची, घर के अंदर पहुंचने पर उन्हें सामूहिक आत्महत्या की जानकारी मिली।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3752 नए मामले की पुष्टि, अब तक 5751 लोगों की मौत
परिवार के चारों सदस्य नायलॉन की रस्सी से लटके पाए गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है, वहीं घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शिंदे छात्रों के लिए पहचान पत्र बनाने का एक छोटा व्यवसाय करता था, वहीं लॉकडाउन के कारण उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा था।
घर के अंदर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें आर्थिक तंगी की बात लिखी गई है। अतुल शिंदे स्कूल-कॉलेज के लिए आईकार्ड बनाने का काम करते थे। पिछले कुछ दिनों से स्कूल और कॉलेज बंद होने कारण परिवार पर आर्थिक दबाव आ गया था। जिसके चलते उन्होंने पूरे परिवार के साथ मौत को गले लगा लिया।


Download Android App
Download iOS App



