लॉकडाउन के दौरान अहमदाबाद में प्रवासी कामगारों ने पुलिसकर्मियों और लोगों पर किया पथराव

Summary :

गुजरात में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के बीच के अहमदाबाद में सोमवार को एक सड़क पर कम से कम 100 प्रवासी कामगार इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों और लोगों पर पथराव किया।

गुजरात में कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के बीच के अहमदाबाद में सोमवार को एक सड़क पर कम से कम 100 प्रवासी कामगार इकट्ठा हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों और लोगों पर पथराव किया। इस बात की जानकरी एक अधिकारी ने दी। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि प्रवासी कामगारों की मांग है कि उन्हें घर लौटने दिया जाए। 
शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ तो तितर-बितर करने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़े और कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि कम से कम 100 प्रवासी कामगार आईआईएम अहमदाबाद और वस्त्रपुर इलाके को जोड़ने वाली सड़क पर सुबह इकट्ठा हो गए और वहां से वाहनों पर गुजर रहे पुलिसकर्मियों और लोगों पर पथराव करने लगे। 

नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा के जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को वहां भेजा गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैसे के गोले छोड़े और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने बताया कि आरोपी कामगारों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कई संदिग्धों को घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया गया है। 

Desk Team