महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की 3.5 तीव्रता मापी गई, लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप डहाणू तालुका के पारसवड़ी इलाके में सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया।
पिछले हफ्ते पालघर में शुक्रवार और शनिवार को हल्की तीव्रता के भूकंप के चार झटके आए थे। पालघर जिला खासकर डहाणू और तलासरी तहसील में नवंबर से ही कम तीव्रता से मध्यम तीव्रता के भूकंप आ रहे हैं। 5 सितंबर को महाराष्ट्र में 12 घंटे के भीतर तीन बार धरती हिली।
महाराष्ट्र के नासिक में रात बारह बजे के करीब दो बार भूकंप के झटके के बाद एक बार फिर से मुंबई में भूकंप आया। इसके बाद सुबह 6.36 बजे मुंबई से 98 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर में भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है।


Download Android App
Download iOS App



