हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए हुए। हालांकि भूकंप में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की हानि नहीं हुई है। हिमाचल प्रदेश में पहले से बारिश की मार झेल रहे लोगों को अब भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 4:51 बजे महसूस किए गए जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.7 मापी गई। उन्होंने बताया कि आस-पास के इलाकों में भी हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने बताया कि इस भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से लगे चंबा क्षेत्र में था और इसका एपिसेंटर 5 किलोमीटर जमीन के भीतर था।
अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार के पक्ष में क्रांति कर रही है
जानकारी के लिए बता दें कि पहाड़ी राज्य होने की वजह से इससे पहले भी कई बार हिमाचल में भूकंप आए हैं। अगर चंबा जिले की बात करें यहां इस साल लोगों ने 5 बार भूकंप के झटके महसूस किए। इससे पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भी बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 थी। यह भूकंप दोपहर 2:49 बजे आया था।


Download Android App
Download iOS App



