असम में गुवाहाटी और इसके आसपास के इलाकों में शनिवार रात 3.3 की तीव्रता वाला भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इसमें जानमाल को नुकसान होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप रात करीब नौ बजकर छह मिनट पर आया और इसका केंद्र कामरूप जिले में गुवाहाटी के 51 किमी पश्चिम में 10 किमी की गहराई में था।


Download Android App
Download iOS App



