भाजपा ने आरोप लगाया है कि राजस्थान दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न का केंद्र बन गया है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने शनिवार को एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ राजस्थान खासतौर पर दलित महिलाओं के साथ उत्पीड़न का केन्द्र बन गया है।
राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) कहता है कि राजस्थान दुष्कर्म के मामलों में पहले नंबर पर है, अपराधों के मामले में दूसरे स्थान पर है … यह स्थिति चिंतानजक एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।’’उन्होंने कहा कि भाजपा इन मामलों को लेकर राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करेगी।
पूनियां ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश की राजनीति करने वाले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने ही राज्य में गृह मंत्री के नाते अपराधों पर नियंत्रण में पूर्णतया विफल रहे हैं।’’ भाजपा ने कहा है कि वह चार अक्टूबर को ‘‘हैशटैग क्राइम कैपिटल राजस्थान’ के साथ ट्विटर पर एक अभियान चलायेगी।


Download Android App
Download iOS App



