प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने देश के मशहूर गुटखा व्यापारी जगदीश जोशी के बेटे और अभिनेता सचिन जोशी को मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में कई घंटों तक पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सचिन जोशी को रविवार रात को मुबंई से गिरफ्तार किया गया। जांच से जुड़े ईडी अधिकारियों ने बताया कि लगभग सात घंटे की लंबी पूछताछ के बाद जोशी को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा कि सचिन को यहां स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने कहा कि उन्हें ओंकार समूह से जुड़े एक मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि आयकर विभाग द्वारा उनके आवास और कार्यालय परिसर में तलाशी लेने के बाद उनकी गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि इससे पहले 27 जनवरी को ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के तहत ओंकार ग्रुप के चेयरमैन कमल गुप्ता और प्रबंधक निदेशक बाबू लाल वर्मा को गिरफ्तार किया था।
दूसरी तरफ, ईडी ने आरोप लगाया कि ओंकार रियल्टी ने यस बैंक से झुग्गी पुनर्वास परियोजनाओं के लिए 410 करोड़ रुपये का ऋण लिया, लेकिन पैसे को कहीं और भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



