प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने बैंक धोखाधड़ी के एक प्रकरण से संबंधित 325 करोड़ रूपये के कथित धनशोधन के मामले में तमिलनाडु की एक कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है।
उसने एक बयान में कहा कि शिनागो प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों हितेश पटेल और सुरेश एन पटेल को शनिवार को एक विशेष अदालत ने 10 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। दोनों को धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।
इन दोनों ने तमिलनाडु में करीब 20 ग्रुप निकायों के नेटवर्क के माध्यम से 325 करोड़ रुपये के काले धन का कथित रूप से शोधन किया। एजेंसी ने दावा किया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने संपत्तियों के बढ़ाकर पेश किये गये दाम के आधार पर कॉरपोरेशन बैंक (अब यूनियन बैंक ऑफ इंडिया) के मूल्यांककों के साथ मिलीभगत से ऋण प्राप्त किया और ग्रुप खातों की मदद से धन की हेराफेरी की।


Download Android App
Download iOS App



