प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर इकबाल मिर्ची से जुड़े धन शोधन के मामले में सोमवार को आरोप पत्र दाखिल किया। प्रवर्तन निदेशालय मिर्ची द्वारा रॉकसाइड एंटरप्राइजेज के जरिए 6.5 लाख रुपये से सितंबर 1986 में महानगर के वर्ली इलाके में सर मोहम्मद यूसुफ ट्रस्ट की तीन संपत्तियां खरीदने की जांच कर रहा है।

ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में मिर्ची के कथित सहायक हुमायूं मर्चेंट, मिर्ची की संपत्ति के सौदे में मध्यस्थ रंजीत बिंद्रा और रिंकू देशपांडे शामिल हैं। भगोड़ा गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहायक मिर्ची का 2013 में लंदन में निधन हो गया।


Download Android App
Download iOS App



