महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री विश्वजीत कदम की पत्नी स्वप्नाली भोसले कदम से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फॉरेज एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (फेमा) मामले में पूछताछ की है। ईडी के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, स्वप्नाली सोमवार की दोपहर को वित्तीय जांच एजेंसी के ऑफिस गईं और जांच में शामिल हुईं। ईडी ने स्वप्नाली को जनवरी के अंतिम सप्ताह में समन भेजा था। इससे पहले फरवरी में ही ईडी उनकी मां गौरी भोसले और भाई अमित भोसले से पूछताछ कर चुकी है।
ईडी के सूत्रों ने दावा किया कि उनके पिता अविनाश भोसले और परिजनों ने कुछ संपत्तियां खरीदने के लिए लंदन और दुबई में 50 करोड़ रुपये भेजे थे। स्वप्नाली के पिता पुणे के एक मशहूर बिजनेसमेन हैं। फेमा के तहत एक पुराने में अविनाश भोसले से बीते 27 नवंबर को ईडी ने पूछताछ भी की थी। ईडी ने उनके खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डिरिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला भी दर्ज किया है। इसके अलावा वह इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के भी राडार पर हैं। पिछले साल आईटी डिपार्टमेंट ने मुंबई और पुणे में उनके 23 ठिकानों पर तलाशी भी ली थी।


Download Android App
Download iOS App



