महाराष्ट्र में चल रहे सियासी बवाल के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिवसेना के सांसद संजय राउत को नोटिस जारी किया है। जांच एजेंसी ने मुंबई की एक ‘चॉल’ के पुन:विकास से जुड़े, मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले की जांच के सिलसिले में पूछताछ के लिए मंगलवार को बुलाया है।
अधिकारियों ने बताया कि राज्यसभा के सदस्य संजात राउत से कहा गया है कि वह 28 जून को दक्षिण मुंबई में स्थित संघीय जांच एजेंसी के दफ्तर में उसके अधिकारियों के सामने पेश हों और धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज कराएं।
‘जिंदा लाश’ वाले बयान पर बोले राउत-जिसका जमीर मर गया हो उसको और क्या कहें?
ईडी का नोटिस ऐसे वक्त पर आया है जब शिवसेना के विधायकों की बगावत की वजह से महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के भविष्य पर सवालिया निशान लगा हुआ है। शिवसेना नीत एमवीए गठबंधन में अन्य घटक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस हैं। ईडी ने अप्रैल में राउत की पत्नी वर्षा राउत और सांसद के दो सहयोगियों की 11.15 करोड़ रुपये की संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क कर लिया था।


Download Android App
Download iOS App



