एकनाथ शिंदे और मैं T20 मैच की तरह खेलेंगे – देवेंद्र फडणवीस

Summary :

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वह अपने कार्यकाल के बचे हुए ढाई साल के दौरान एक तेज रफ्तार टी20 मैच की तरह खेलेंगे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और वह अपने कार्यकाल के बचे हुए ढाई साल के दौरान एक तेज रफ्तार टी20 मैच की तरह खेलेंगे।
फडणवीस मुंबई में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री शिंदे और मैं अब सत्ता में हैं। हमारे पास ढाई साल हैं और हम टी-20 क्रिकेट मैच की तरह खेलेंगे। अब टेस्ट मैच खेलने का समय नहीं है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कुछ लोगों द्वारा यह भय फैलाने का प्रयास किया जा रहा है कि मुंबई महाराष्ट्र से अलग हो जाएगा।’’
भाजपा नेता फडणवीस ने कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं कि मुंबई महाराष्ट्र का अभिन्न अंग रहेगा और सभी मराठी त्योहार बिना किसी प्रतिबंध के मनाए जाएंगे।’’

Shera Rajput