पुडुचेरी में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान रविवार शाम सात बजे थम जाएगा। जिलाधिकारी पूर्वा गर्ग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इस संबंध में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया गया है। हालांकि, प्रतिबंध के दौरान घर-घर जाकर प्रचार करने पर मनाही नहीं है।
निर्वाचन आयोग और आदर्श आचार संहिता के निर्देशों के मद्देनजर स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव कराने के लिए यह आदेश जारी किया गया है। पुडुचेरी के 30 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 324 उम्मीदवार मैदान में हैं।


Download Android App
Download iOS App



