चुनाव आयोग ने 16 फरवरी को होने वाले 60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की है, इसमें उम्मीदवारों को शनिवार से नामांकन पत्र जमा करने के लिए कहा गया है। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
अधिसूचना में क्या है मुख्य बातें
अधिसूचना के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है तथा कागजातों और संबंधित दस्तावेजों की जांच अगले दिन की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि दो फरवरी है। 16 फरवरी को मतदान एवं दो मार्च को मतगणना होगी।
अधिकारियों ने साझा की खास जानकारी
अधिकारियों ने कहा कि पोल पैनल ने 60 रिटर्निंग ऑफिसर और 180 सहायक रिटनिर्ंग ऑफिसर नियुक्त किए हैं। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है, हालांकि चयन प्रक्रिया अगरतला और नई दिल्ली दोनों में चल रही है। विभिन्न राजनीतिक दलों के कुछ उम्मीदवार, जिनमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा शामिल हैं। जो सत्तारूढ़ भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, उन्होंने अगरतला में अपने विधानसभा क्षेत्र बोरडोवली में डोर-टू-डोर अभियान शुरू कर दिया है।
किस तरह संपन्न होगें चुनाव
चुनाव अधिकारियों ने कहा कि चुनाव को हिंसा रहित संपन्न कराने के लिए मिशन मोड में काम करने का प्रस्ताव है। अधिकारियों के अनुरोध केंद्रीय गृह मंत्रालय असम राइफल्स, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 400 कंपनियां प्रदान करने पर सहमत हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



