कर्नाटक में प्रशिक्षण विमान आपातकालीन लैंडिंग

Summary :

आपतकाल का अर्थ ही हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहना। आपतकाल कभी भी किसी भी प्रकार से आ सकता है।

आपतकाल का अर्थ ही हमेशा चुनौतियों के लिए तैयार रहना।  आपतकाल कभी भी किसी भी प्रकार से आ सकता है। निर्भर करता है हम किस परिस्थति में विपत्ति का सामना करते है और किस तरह हम आने वाली समस्या का समाधान करते है। एक कहावत है आसमान से गिरे खजूर पर अटके लिकेन जब समस्या ही आकाश विमान में हो तो उसे जमीं पर आना ही पड़ता है। कर्नाटक के बेलगावी में विमान में खराबी की वजह से आपातकाल  लेंडिंग करानी पड़ी।   
तकालीन लैंडिंग के बाद विस्तृत जांच के आदेश 
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने मंगलवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक संदिग्ध इंजन की खराबी के कारण एक प्रशिक्षण विमान की आपातकालीन लैंडिंग के बाद विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।दो सीटों वाले एक प्रशिक्षण विमान की आज सुबह सांबरा हवाईअड्डे के निकट आपात लैंडिंग की गई।
उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी
उड़ान के दौरान आई तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई। दोनों पायलटों को मामूली चोटें आईं और उन्हें चिकित्सा के लिए वायु सेना अस्पताल ले जाया गया।विमान को नुकसान पहुंचा है।घटना की जानकारी मिलते ही एयरफोर्स के जवान, ट्रेनिंग स्कूल के अधिकारी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।  

Desk Team