प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ अपनी जांच के तहत यहां के पास एक कॉलेज में छापेमारी की। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यहां से 20 किलोमीटर दूर काटोल तहसील के माहुरजारी में स्थित नागपुर प्रौद्योगिकी संस्थान में छापेमारी की गई।
ऐसा बताया जाता है कि संस्थान का नियंत्रण राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता देशमुख के पास है। अधिकारी ने कहा कि मुंबई से ईडी के अधिकारी अपराह्र लगभग साढ़े 12 बजे संस्थान पहुंचे और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की सुरक्षा में छापेमारी शुरू की।
उन्होंने बताया कि छापेमारी अपराह्र साढ़े तीन बजे समाप्त हुई। मार्च 2021 में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा देशमुख के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार का मामला दर्ज करने के बाद ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। देशमुख ने अप्रैल में राज्य के गृह मंत्री का पद छोड़ दिया था।


Download Android App
Download iOS App



