कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड के चमोली जिले में हिमखंड टूटने के कारण आई विकराल बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा की कामना करते हुए सोमवार को कहा कि कहा कि संकट के इस समय पूरा देश राज्य के उत्तराखंड के साथ है।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पूरा देश उत्तराखंड के साथ है। इस समय सबसे ज़रूरी है कि आने वाले कुछ दिन राहत कार्य में कोई बाधा ना आए। मैं पूरे दिल से प्रभावितों के साथ हूं और आपकी सुरक्षा की कामना करता हूं।’’

उत्तराखंड की इस आपदा में मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई और 142 से ज्यादा लोग अभी लापता हैं । राज्य आपदा परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, आपदा में अब तक कुल 153 लोगों के लापता होने की सूचना है जिनमें से 11 के शव बरामद हो चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



