विधानसभा में बोलीं ममता-एक विशाल जनादेश के साथ फिर आएंगे

Summary :

पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए राज्य में अपनी पैठ बैठाने में जुटी बीजेपी पर हमला किया।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल विधानसभा में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बिना नाम लिए राज्य में अपनी पैठ बैठाने में जुटी बीजेपी पर हमला किया।
मुख्यमंत्री ममता ने कहा, कुछ कह रहे हैं कि राज्य का बजट आगामी चुनाव से पहले का विज्ञापन है। अगर यह विज्ञापन है, तो भी क्या समस्या है? बीजेपी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, कुछ कह रहे हैं कि हम कुछ दिनों के लिए यहां हैं। हम यहां एक विशाल जनादेश के साथ फिर से आएंगे।

पश्चिम बंगाल : रास्ता बदलने पर मुर्शिदाबाद में रोकी गई भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’, कार्यकर्ता ने बताई यह वजह

इस बीच भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ पर सोमवार को मुर्शिदाबाद जिले में आगे बढ़ने से अस्थायी तौर पर रोक दिया गया क्योंकि “अनुरोध किए जाने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ता, संवेदनशील रास्ते से यात्रा लेकर गए।” जिला बीजेपी अध्यक्ष गौरीशंकर घोष ने दावा किया कि पार्टी ने प्रशासन को पहले ही सूचित किया था कि उक्त मार्ग से यात्रा निकाली जाएगी लेकिन तब “कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई गई थी।” 
पुलिस के साथ बातचीत करने के बाद भाजपा कार्यकर्ता दूसरे रास्ते से यात्रा लेकर गए क्योंकि वह “किसी अप्रिय घटना से बचना चाहते थे।” बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पे नड्डा ने छह फरवरी को नदिया जिले के नवद्वीप से परिवर्तन यात्रा को रवाना किया था। 

Desk Team