गोवा के हर परिवार को पांच साल में 10 लाख रुपए का होगा फायदा : केजरीवाल

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गोवा निवासियों के सामने 13 प्वाइंट एजेंडे का अपना विजन रखा।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गोवा निवासियों के सामने 13 प्वाइंट एजेंडे का अपना विजन रखा और कहा कि गोवा में आप की सरकार बनी तो, हम ना केवल इस एजेंडे पर काम कर भविष्य का गोवा बनाएंगे बल्कि हर परिवार को पांच साल में 10 लाख रुपए का सीधा-सीधा फायदा होगा।
आम आदमी पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट प्रधानमंत्री ने दिया
गोवा दौरे पर आए श्री केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम हर परिवार को फ्री में बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा सुविधाएं देंगे और तीन हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता व महिलाओं को एक-एक हजार रुपए देंगे। इससे गोवा के हर परिवार को हर साल औसतन दो लाख रुपए और पांच साल में 10 लाख रुपए की बचत होगी। दिल्ली में हमने ईमानदार सरकार चलाकर दिखाई है और आम आदमी पार्टी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट खुद प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने दिया है।
हम पर पुलिस व सीबीआई की रेड हुई और हमारी 400 फाइलों की जांच हुई, लेकिन उनको एक भी गलती नहीं मिली। आजाद भारत में अब तक की सबसे ईमानदार पार्टी, आम आदमी पार्टी है और हम गोवा में भी भ्रष्टाचार मुक्त और ईमानदार सरकार देंगे।
उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को चुनाव है और इस बार गोवा के लोग बहुत ही उत्साहित हैं। गोवा के लोगों को लग रहा है कि इस बार असली बदलाव आएगा। अभी तक गोवा के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था। इसलिए एक बार भारतीय जनता पार्टी, एक बार कांग्रेस और फिर एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस को चुन रहे थे। 
आज गोवा की जो हालत है, उसके लिए यह सारी पार्टियां जिम्मेदार 
अब कांग्रेस तो एक तरह से भाजपा ही हो गई है। कांग्रेस छोड़कर सारे लोग भाजपा में चले गए हैं। इसलिए सारा एक ही परिवार है, एक कुनबा है। गोवा के लोग इन दोनों पार्टियों से ही तंग आ चुके हैं और अब हर हाल में बदलाव चाहते हैं। जब से गोवा आजाद हुआ, तब से लेकर आज तक 15 साल भाजपा का राज रहा, 15 साल एमजेपी का राज रहा और 25 साल कांग्रेस का राज रहा। आज गोवा की जो हालत है, उसके लिए यह सारी पार्टियां जिम्मेदार हैं। 
आज गोवा में युवाओं की जो हालत है, बेरोजगारी का जो आलम है, जो इतना ज्यादा भ्रष्टाचार है, उसके लिए यह सारी पार्टियां जिम्मेदार है। इसीलिए आज आम आदमी पार्टी एक उम्मीद के रूप में सामने आई है। आप संयोजक ने कहा कि गोवा के विजन को लेकर हमने 13 प्वाइंट का एजेंडा बनाया है। इस 13 प्वाइंट एजेंडा को हमने एक-डेढ़ साल के दौरान गोवा के लोगों के साथ कई बार बातचीत करके तैयार किया है। 
हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाया 
सबसे पहला प्वाइंट रोजगार है। गोवा के युवा बहुत ज्यादा परेशान और दुखी हैं। कल शाम को गोवा के युवाओं के साथ मैंने बैठक की। उनका एक दुख यह है कि उन्हें रोजगार नहीं मिल रहा है। लेकिन जो ज्यादा बड़ दुख है कि उनके साथ अन्याय हो रहा है। सबको मालूम है कि नौकरियां कम हैं, लेकिन वह कम नौकरियां गलत तरीके से रिश्वत लेकर या सिफारिश के जरिए गलत लोगों को दी जा रही हैं। सबको बराबरी का हक नहीं मिल रहा है। अगर कोई ज्यादा बुद्धिमान है और उनके ज्यादा मार्क आए हैं, तो उनको नौकरी नहीं मिल रही है। 
युंवाओं ने यह भी बताया कि बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार है। जब तक रिश्वत नहीं देते हैं, तब तक नौकरी नहीं मिलती है। या फिर सीएम के निर्वाचन क्षेत्र का होना पड़गा। कुछ ही निर्वाचन क्षेत्र है, जहां सारी नौकरियां जा रही हैं। क्योंकि वो चाहते है कि ये हमारे वोटर बन जाएं। मैने युवाओं को बताया कि हमने दिल्ली में भ्रष्टाचार खत्म करके दिखाया है। हमारा डीएनए क्या है, यह आपको दिल्ली के गवर्नेंस से पता चलता है।
आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार सरकार होगी
उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा प्वाइंट माइनिंग है। ऐसा नहीं है कि ये लोग प्रयास करें और माइनिंग शुरू न हो सके। माइनिंग शुरू हो तो सकती है। लेकिन उनके अंदर बहुत बड़-बड़ निजी स्वार्थ हैं। कोई इधर खींच रहा है, कोई उधर खींच रहा है। वो माइनिंग शुरू करना ही नहीं चाहते हैं। हमारी नीयत साफ है। गोवा में साफ नीयत वाली सरकार होगी, सरकार बनने के छह महीने के अंदर हम लोग माइनिंग शुरू कर देंगे। 
तीसरा प्वाइंट जमीनों पर मालिकाना हक है। बहुत परिवार ऐसे हैं, जिन्हें उनको जमीनों का मालिकाना हक मिलना चाहिए। मैं इस पूरे मुद्दे का गहन परीक्षण किया। यह कोई राकेट साइंस नहीं है। यह करना बहुत ही आसान है, लेकिन इनकी नीयत खराब है। यहां पर भी ऐसे बहुत बड़ बड़ सार्क बैठे हैं, जिनके पास बड़-बड़ जमीन हैं और वे अपनी जमीनें छोड़ना नहीं चाहते हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ईमानदार सरकार होगी। जितने लोगों को कई दशकों को अपनी जमीन पर अधिकार नहीं मिले, उनको छह महीने के अंदर उनकी जमीन पर अधिकार दिलवाएंगे।

Desk Team