उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियां जनता के बीच उतर चुके हैं। नोएडा में महिला प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डोर टू डोर कैम्पेन किया। उनका ये अभियान आज देर शाम तक जारी रहेगा और वो कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए कैम्पेन करेंगे। कोविड के नियमों को पालन करते हुए 5 लोगों की टीम बनाई गई है जो घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने जनता के सामने अपने कांग्रेस की खूबियों और भाजपा की खामियों को गिनाया, साथ ही उन्होंने लड़की हूं लड़ सकती हूं के बैज भी लोगों को दिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने बताया कि, हम अपनी महिला प्रत्याशी के लिए नोएडा पहुंचे हुए हैं। वह महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ लड़ रही हैं। हमारे पास महिलाओं का एजेंडा है किसानों का एजेंडा और नौजवानों के एजेंडा लेकर कांग्रेस मैदान में उतरे हुई हैं। कांग्रेस इस बार उत्तरप्रदेश में चौकाने वाले आंकड़े देगी।
दरअसल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने 152 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, कांग्रेस ने टिकट बंटबारे में 40 फीसदी महिला भागीदारी को सुनिश्चित करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अब कांग्रेस के अलग-अलग राज्यों के दिग्गज भी यूपी की ओर रुख करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को भी यूपी में कांग्रेस को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुराग ठाकुर का सपा पर तंज, बोले- समाजवाद का असली खेल या तो प्रत्याशी को जेल या फिर बेल
कांग्रेस ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को भी कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है, वहीं सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को भी टिकट मिला है। इसके अलावा एनआरसी सीएए के खिलाफ आंदोलन करने वालीं सदफ जाफर को उम्मीदवार बनाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



