कोरोना वायरस का कहर 2020 से खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना के केस फिर से बढ़ रहे हैं इसलिए मुंबई समेत कई शहरों और राज्यों में नए गाइडलाइन जारी किए गए हैं। इसका असर शूटिंग पर भी पड़ा है। फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग रोक दी गई है। ऐसे में कई स्टार्स फिर से घरों में बंद हो गए हैं और अमिताभ बच्चन भी इससे अछूते नहीं हैं। अमिताभ बच्चन ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है कि वो घर में कैद हैं और साथ ही दिलचस्प बात शेयर की है।

अमिताभ बच्चन फिलहाल अपनी लाइफ कैसे जी रहे हैं इसके बारे में मजेदार अंदाज में शेयर किया है। अमिताभ बच्चन ने अपनी क्लोज तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो चश्मा पहने और कैप लगाए नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन इस तस्वीर में बढ़ी हुई दाढ़ी साफ नजर आ रही है। साथ ही वो तस्वीर में हल्की मुस्कान के साथ दिख रहे हैं। बिग बी ने तस्वीर के साथ कैप्शन के जरिए बड़ी बात कह दी है। उन्होंने कहा है, ‘काम वाम सब बंद है…बस दाढ़ी बढ़ती जा रही है।’
अमिताभ बच्चन के कहने का अर्थ साफ है कि वो शूटिंग बंद होने के कारण लगातार घर पर ही हैं जिसका असर उनकी दाढ़ी और लुक पर भी दिख रहा है। 79 वर्षीय अमिताभ बच्चन के पास इस वक्त ढेरों फिल्में हैं लेकिन फिर भी कोरोना की वजह से वो लगातार घर पर ही हैं। अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले उनका एक हाउस स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।


Download Android App
Download iOS App



