मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कुछ स्थानों पर लगे अपने पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उन्हें अपने जीवन के संबंध में भारतीय जनता पार्टी से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए और भाजपा का स्वयं का एक-एक नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। श्री कमलनाथ ने यहां स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि उन्हें कोई नीचा नहीं दिखा पाएगा। प्रदेश की जनता उनकी गवाह है। उन्होंने कहा कि उनके 45 साल के राजनीतिक जीवन में किसी ने उनके ऊपर लगा कोई भ्रष्टाचार का आरोप नहीं सुना होगा।
भाजपा से नहीं चाहिए कोई प्रमाणपत्र
उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि पार्टी को इतनी निचली राजनीति में जाते हुए शर्म नहीं आती। भाजपा का एक-एक नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी प्रदेश में कोई भ्रष्टाचार तब तक नहीं हो सकता, जब तक मुख्यमंत्री उसमें भागीदार नहीं हो। भाजपा ने पंचायत से लेकर मंत्रालय तक भ्रष्टाचार की व्यवस्था बना दी है। पैसे दो और काम लो इनका नारा है। उन्होंने कहा कि आज जब भाजपा के पास उनके (श्री कमलनाथ के) बारे में कुछ कहने को बचा नहीं है, तो इस प्रकार की राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि जनता उनकी गवाह है। उन्हें भाजपा से कोई प्रमाणपत्र नहीं चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



