हाल ही मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के एक केमिकल बॉयलर में ब्लास्ट हुआ है। इस धमाके में 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि कर्नाटक के एट्टिबेले इलाके में यह बॉयलर फटा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो तस्वीर सामने आ रही है उसमे आसमान में काला धुंआ है। ब्लास्ट की जगह से थोड़ी देर पर काफी लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है।
मिली सभी जानकारी के मुताबिक यह ब्लास्ट लेक कैमिकल्स में हुआ है। इसके बाद यह पूरा इलाका धुएं से भर गया। ब्लास्ट में घायलों को लेकर कहा जा रहा है कि वो लेक कैमिकल्स के कर्मचारी हैं। फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया है। फायर ब्रिगेड की 5 टीमें हालात पर काबू करने के लिए जद्दोजहद कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



