पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि नेत्रदान पुण्य का काम है और राज्य सरकार ने इस काम के लिए लोगों को सदैव प्रोत्साहित किया है।
सुश्री बनर्जी राष्ट्रीय नेत्रदान दिवस के मौके पर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा,‘‘ आज से नेशनल आई डोनेशन फोर्टनाइट शुरु हो रहा है। नेत्रदान एक नेक कार्य है और हमारी सरकार ने सदैव ही इसे प्रोत्साहित किया है। बंगाल एक मात्र ऐसा राज्य है जहां मानवीय अंगों को तेजी से एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए ‘ग्रीन कोरिडोर’ का निर्माण किया गया है।

आज से 15 साल पहले मैंने भी अपनी आँखें दान करने का फैसला किया था।’’ राष्ट्रीय नेत्रदान दिवस कार्यक्रम हर साल 25 अगस्त से आठ सितंबर तक आयोजित किया जाता है। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व के बारे जानकारी दी जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विकासशील देशों में अंधापन बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है।


Download Android App
Download iOS App



