मगरमच्छ ने आसानी से लोहे की फेंसिंग पार कर ली, वीडियो देखकर लोग रह गए दंग

Summary :

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल हो ही जाता है। इसी बीच एक मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है।

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल हो ही जाता है। इसी बीच एक मगरमच्छ का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। यह मामला फ्लोरिडा का है जहां मगरमच्छ ने लोहे की फेंसिंग को बहुत ही आराम से पार कर लिया। 
ऐसा करना मगरमच्छ के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आते ही छा गया और यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया इस पर देनी शुरु कर दीं।
लोहे की फेंसिंग को आसानी से पार कर गया मगरमच्छ
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर क्रिस्टीना स्टीवर्ट नाम की यूजर ने पोस्ट किया। 17 अगस्त को यह वीडियो फेसबुक पर क्रिस्टीना ने शेयर करते हुए लिखा, अगर कोई कहे कि बेस पर मगरमच्छ है तो मैं जरूर देखने जाऊंगी। मैंने उसे देखा वह गेट की तरफ गया और सफाई से उसे पार कर गया। इस वीडियो को 4000 से ज्यादा लोगों ने शेयर किया है। 

अजगर का ऐसा हाल किया घड़ियाल ने
इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक अजगर सांप और घड़ियाल एक-दूसरे से लड़ते हुए नजर आ रहे थे। 
यह वीडियो बहुत ही खतरनाक था। फ्लोरिडा के एक नेश्नल पार्क में इस वीडियो को एवान विल्सन ने बनाया था। इस वीडियो में जिस तरह से अजगर को हाल घड़ियाल ने किया था उसे देखकर कोई भी डर जाए। 
13 फुट का अजगर और 11 फुट का घड़ियाल
नेश्नल पार्क फोटोग्राफर विलसन गए थे वहां पर उन्होंने देखा कि एक अमेरिकी घड़ियाल जो 11 फुट का होगा जिसने 13 फुट के लंबे अजगर को अपनी दांतों में फंसा रखा था। 
जैसे ही उन्होंने दोनों की लड़ाई देखी तो उन्होंने अपने कैमरे में उनका वीडियो शूट कर लिया। दोनों जीवों की खतरनाक लड़ाई का एक हिस्सा कैमरे में बनाया। 

Desk Team