फड़णवीस ने CAB को राज्यसभा से मंजूरी मिलने पर जतायी खुशी, शिवेसना पर निशाना साधा

Summary :

फडणवीस ने कहा कि उन्हें शिवसेना पर तरस आ रहा है, जिसने सत्ता के लालच में विचारधारा से समझौता किया।

मुंबई : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने बुधवार को विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक को राज्यसभा की मंजूरी मिलने पर खुशी जताते हुए शिवसेना पर निशाना साधा। शिवसेना ने लोकसभा में इस विधेयक को समर्थन दिया था, लेकिन राज्यसभा में इसपर मतदान नहीं किया। 
फडणवीस ने कहा कि उन्हें शिवसेना पर तरस आ रहा है, जिसने सत्ता के लालच में विचारधारा से समझौता किया।गौरतलब है कि शिवसेना ने हाल ही में कांग्रेस और राकांपा के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है। 

Desk Team