कोविड-19 से लड़ रहे मशहूर पार्श्व गायक एस पी बालासुब्रमण्यम की हालत स्थिर है और वह अब भी आईसीयू में वेंटिलेटर पर हैं। एमजीएम हेल्थकेयर ने शनिवार को यह जानकारी दी। बालासुब्रमण्यम (74) का इलाज कर रहे अस्पताल ने कहा कि उनकी चिकित्सकीय टीम करीबी निगरानी कर रही है।
एमजीएम हेल्थकेयर की सहायक निदेशक-मेडिकल सेवायें, डॉ अनुराधा भास्करन ने एक बुलेटिन में कहा कि बालासुब्रमण्यम आईसीयू में वेंटिलेटर और ईसीएमओ पर हैं। उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मौजूदा हालत स्थिर है और उनकी हमारी क्लीनिकल टीम करीबी निगरानी कर रही है।’’
इस टीम में आंतरिक दवा, गंभीर देखभाल, फेफड़ा रोग, संक्रामक रोग और ईसीएमओ (हृदय-फेफड़ा से संबद्ध मशीन) देखभाल के विशेषज्ञ शामिल हैं। अनुराधा ने कहा कि अमेरिका और ब्रिटेन के प्रख्यात चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों से भी परामर्श लिया जा रहा है। गायक की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पांच अगस्त को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


Download Android App
Download iOS App



