गुजरात के अहमदाबाद शहर में 10 मंजिला अस्पताल के बेसमेंट में रविवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद करीब 125 मरीजों को अस्पताल से सुरक्षित निकाला गया। पुलिस निरीक्षक एम डी चंपावत ने बताया कि घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
#WATCH | Gujarat | Fire breaks out at a hospital in Ahmedabad’s Sahibaug area. Around 20-25 fire tenders on the spot. pic.twitter.com/qCoFvUKZyt
— ANI (@ANI) July 30, 2023
आग लगने की पीछे वजह यहां बताई जा रही है
दमकल विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, अस्पताल में निर्माण कार्य चल रहा था और इसके बेसमेंट में काफी सामान रखा था, जिसमें आग लगने की वजह से वहां बड़े पैमाने पर धुंआ फैल गया। चंपावत ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के अनुसार, सुबह साढ़े चार बजे राजस्थान हॉस्पिटल के बेसमेंट में आग लग गई। उन्होंने कहा, दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। अस्पताल के बेसमेंट से लगातार धुंआ निकल रहा है। करीब 125 मरीजों को अस्पताल से बाहर ले जाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



