झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भ्रष्टाचार से कभी समझौता नहीं किया इसलिए विपक्षी पार्टियों का महागठबंधन उन्हें सत्ता से बाहर करना चाहता है। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री और लोहरदग्गा (सु) के सीट से सांसद सुदर्शन भगत के चुनाव प्रचार के दौरान गुमला में रघुबर दास ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री गरीबी को गहरे से जानते हैं इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई ऐसी है जिसमें कोई समझौता नहीं है।
कांग्रेस, झामुमो और राजद के ‘महागठबंधन’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने पूछा, ‘‘राहुल गांधी (कांग्रेस अध्यक्ष) और हेमंत सोरेन (जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष) गरीबी के बारे में कैसे जान सकते हैं क्योंकि यह लोग तो अपने मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं?’’ दास ने दावा किया कि ये लोग जनजातियों की बात करते हैं लेकिन जब इन लोगों के हित में कदम उठाया जाता है तो पीछे भाग जाते हैं।
खजाना खाली होने के बाद भी किसानों की कर्जमाफी का लिया फैसला : कमलनाथ
बीजेपी नेता ने आरोप लगाया, ‘‘यह गठबंधन उन्हीं लोगों का है जिन्होंने रेत लूटी और इसे मुंबई के ठेकेदार को दे दिया, कोयला घोटाले और चारा घोटाले में शामिल रहे।’’ रघुबर दास ने यहां भगत के लिए चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि जिस तरह लोगों ने 2014 में वंशवाद की राजनीति को खारिज कर दिया था, वैसे ही इस बार भी वह इसे खारिज कर देंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘वंशवाद की राजनीति किसी भी लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।’’ यहां केंद्रीय मंत्री का मुकाबला कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत से है। राज्य में 14 लोकसभा सीटें हैं और यहां चार चरण में 29 अप्रैल से चुनाव होंगे।


Download Android App
Download iOS App



