महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक घर में एलपीजी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण आग लग गई। घटना में एक परिवार के चार सदस्य और एक मेकैनिक झुलस गए। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि यह आग बदलापुर की एक इमारत की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे लगी।
उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने देखा कि एलपीजी सिलेंडर की पाइप के ऊपरी हिस्से से गैस रिसाव हो रहा है, जिसके बाद उन्होंने इसे ठीक करने के लिए एक मेकैनिक को बुलाया। अधिकारी ने बताया कि जब मेकैनिक इसे ठीक कर रहा था, तभी गैस रिसाव के कारण आग लग गई और विस्फोट हो गया।
उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने एक घंटे में आग को काबू कर लिया। उन्होंने कहा, ‘‘दंपत्ति, उनके दो बच्चे और मेकैनिक झुलस गए हैं। उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’


Download Android App
Download iOS App



