महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सोमवार सुबह एक मंजिला हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि स्टेशन रोड पर मुख्य बाजार इलाके में बनी दुकान में सुबह करीब सवा छह बजे आग लग गई।
पैसे की कमी नहीं, बुनियादी ढांचा क्षेत्र में होगा पांच लाख करोड़ रुपये खर्च: नितिन गडकरी
उन्होंने कहा, ‘‘ दुकान में ‘होम ऑटोमेशन’ तथा ‘इलेक्ट्रिक हार्डवेयर’ जैसा सामान रखा था, वह जलकर पूरी तरह खाक हो गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और करीब एक घंटे के अंदर उस पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



