डायमंड हार्बर : दक्षिण बंगाल में फ्रेजरगंज तट के पास समुद्र में नौकाएं डूबन के बाद उसमें सवार कम से कम 19 मछुआरे लापता हो गये।
सुंदरवन के पुलिस अधीक्षक तथागत बसु ने बताया कि लापता मछुआरों की तलाश में एक होवरक्राफ्ट और हवाई जहाज को लगाया गया है। इसके अलावा तटरक्षक बल के कर्मी , पुलिस अधिकारी और मछुआरा संघ के सदस्य बचाव अभियान के लिए समुद्र में गये हुए हैं।
वेस्ट बंगाल यूनाइटेड फिशरमेन एसोसिएशन के सचिव बिजन मैती ने बताया कि अधिकतर लोग दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना और काकद्वीप से है जो कल सुबह दस बजे नौका से गये थे। उस वक्त ‘ रेडियो पर मौसम विभाग ने चेतावनी नहीं दी ’ थी। हालांकि दोपहर करीब 4 बजे मौसम खराब होने लगा और ऊंची लहरों के साथ तेज हवा चलने लगी।
मैती ने बताया कि इसमें तीन नौका एमवी मालेश्वर , एमवी जयकिशन और एमवी मां शिवानी समुद्र में डूब गयी। इनके कई मछुआरे सकुशल वापस आ गये। एमवी जयकिशन के करीब 10, एमवी मालेश्वर के छह और अन्य मछली मारने की नौकाओं के तीन मछुआरे लापता हैं। हालांकि मौसम विभाग की वेबसाइट से पता चलता है कि पश्चिम बंगाल के मछुआरों को कल समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी थी।


Download Android App
Download iOS App



