महाराष्ट्र के रायगढ़ में पांच मंजिला इमारत गिरी, 50 से अधिक लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

Summary :

मौजूदा जानकारी के अनुसार मलबे में करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रायगढ़ जिले के महाड शहर में काजलपुरा इलाके में स्थीत तारिक गार्डन नाम की पांच मंजिला इमारत में यह हादसा हुआ है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले एक बड़ा हादसा हो गया है। सोमवार देर शाम रायगढ़ जिले के महाड में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई है। पांच मंजिला इस इमारत में से तीन मंजिल हादसे में गिर गई। हादसे में कई लोगों के इमारत के मलबे में दबे होने की आशंका है, जबकि करीब 15 लोगों को बचाया गया है।  ये घटना काजलपुरा इलाके की बताई गई है। वहीं, राहत बचाव कार्य के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF) की तीन टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं।

मौजूदा जानकारी के अनुसार मलबे में करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना रायगढ़ जिले के महाड शहर में काजलपुरा इलाके में तारिक गार्डन नाम की इस पांच मंजिला इमारत में यह हादसा हुआ है। हालांकि माना जा रहा है कि मलबे में दबे लोगों की संख्या और भी ज्यादा हो सकती है। फिलहाल मौके पर एनडीआरएफ की तीन टीम पहुंची हुई है। लाइट आदि के भी मुकम्मल इंतजाम किए गए हैं।

वहीं, घटना पर जानकारी देते हुए महारष्ट्र सरकार के मंत्री अदिति एस तटकरे ने कहा कि 15 लोगों को बचाया गया है और 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं। उधर, घटना पर संज्ञान लेते हुए सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्थानीय विधायक और जिला कलेक्टर निधी चौधरी से बात की है और घटना को लेकर जानकारी मांगी है। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। 
 

Desk Team