हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसरी)ः हरिद्वार रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड के बाहर अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाओं को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिलाओं का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया।
कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डे के आस पास मौजूद पांच महिलाओं को लोगों को अश्लील इशारे करते हुए पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिलाएं शहर में आसपास ही रहती है।
सभी का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रियंका भारद्वाज, संतोष सेमवाल महिला, आरक्षी रीना, रजनी बिष्ट शामिल रहीं। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करने वाली महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



