छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Summary :

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में शुक्रवार तक 81,617 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। सिंह ने शनिवार को ट्वीट कर जानकारी दी कि जांच के बाद उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है,‘‘मैंने कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण नज़र आने पर परीक्षण कराया था, जिसमें मेरी रिपोर्ट से संक्रमण सामने आयी है। मेरा निवेदन है कि विगत दिनों जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वह पृथक-वास में रहें तथा अपना कोविड-19 परीक्षण जरूर कराएं।’

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। राज्य में शुक्रवार तक 81,617 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 44,392 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं तथा 36,580 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 645 लोगों की मौत हुई है।

Desk Team