राजस्थान में कोरोना वायरस का कहर जारी है। संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और लोगो की मौत हो गई जबकि रिकॉर्ड 1834 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,13,124 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार रात साढे आठ बजे तक बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से 14 और मौत हुई हैं। इसी के साथ मृतकों की बढ़कर 1322 हो गयी। जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 308, जोधपुर में 131, बीकानेर में 101,अजमेर में 94, कोटा में 93 मरीजों की मौत हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में अब तक कुल 93,805 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हो चुके है।
इसी के साथ ही संक्रमण के रिकॉर्ड 1834 नये मामले सामने आने से राज्य में इस संक्रमितों की संख्या 1,13,124 हो गयी जिनमें से 17,997 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 386, जोधपुर में 296, कोटा में 142, अजमेर में 115, अलवर में 102, भीलवाडा में 88,उदयपुर में 87,बीकानेर में 60, पाली में 59, सीकर में 45 नये मरीज शामिल हैं।
बताते चले कि देशभर में कोरोना वायरस विस्फोट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देशभर में संक्रमितों की संख्या 53,08,014 तक पहुंच गई है और 85,619 लोगों की जानन जा चुकी है। वहीं, इस वायरस से अब तक 42,08,431 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



