गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल का गुरुवार को अस्पताल में निधन हो गया। आज सुबह उनको सांस लेने में कुछ परेशानी आयी थी, जिसके बाद पटेल को अस्पताल ले जाया गया था। जहां उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। केशुभाई पटेल 92 साल के थे।
कुछ समय पहले केशुभाई पटेल कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद उन्होंने माहमारी को मात दी। केशुभाई पटेल के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने दुख व्यक्त किया। केशुभाई पटेल का जन्म 24 जुलाई 1928 को गुजरात के वर्तमान जूनागढ़ जिले के विसावदर शहर में हुआ था।
वह 1945 में प्रचारक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। पटेल छह बार गुजरात विधानसभा के सदस्य रहे। साल 2012 में भाजपा छोड़ने के बाद उन्होंने‘गुजरात परिवर्तन पार्टी’ बनाई, जिसने 2012 में राज्य के विधानसभा चुनाव में बेहद खराब प्रदर्शन किया। इसके बाद 2014 में उन्होंने अपनी पार्टी का भाजपा में विलय कर दिया।


Download Android App
Download iOS App



