कर्नाटक के पूर्व CM सिद्धरमैया भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Summary :

सिद्धरमैया ने स्वयं के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मंगलवार को ट्विटर पर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सिद्धरमैया ने स्वयं के कोरोना पाॅजिटिव होने की जानकारी मंगलवार को ट्विटर पर दी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने लिखा,’ मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं और डाक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरा अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि अपनी कोरोना जांच करा लें और स्वयं को क्वारंटीन कर लें।’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनकी बेटी तथा पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदम्बरम के पुत्र सांसद कार्ति चिदंबरम भी संक्रमण ग्रसित हैं।

वहीं इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। येदियुरप्पा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, “ मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, मेरी तबीयत ठीक है, परन्तु डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।”  येदियुरप्पा ने बीते कुछ दिनों के दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से भी अपना ध्यान रखने और पृथक-वास में रहने का अनुरोध किया।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा भी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Desk Team