पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता उज्ज्वल रमण सिंह मंगलवार को यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गये। पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी द्वारा इलाहाबाद सीट से मैदान में उतारे जाने की उम्मीद है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा, ‘‘जननायक राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से प्रभावित होकर जिस प्रकार से लगातार राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस में अपनी आस्था दिखा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि लोकसभा चुनाव में ‘इंडिया’ गठबंधन की बड़ी जीत होगी।
Highlights
- पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह कांग्रेस में शामिल
- इलाहाबाद से उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद
- गठबंधन के सभी दलों के नेता एकजुट
गठबंधन के सभी दलों के नेता एकजुट
अपने संबोधन में प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने कहा, ”हमारे देश एवं लोकतंत्र को बचाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी दलों के नेता एकजुट हैं। अपने संबोधन में उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि ”आज का समय बहुत कठिन है, संविधान तो खतरे में है ही, खतरा अब दिखने भी लगा है। इस युग में समान विचारधारा वाले सभी लोगों को एकजुट होकर लोकतंत्र को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा।”
उन्होंने कहा कि ”इस लड़ाई में मैं भी जननायक राहुल गांधी का साथ देने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
उज्ज्वल रमण सिंह मंत्री रह चुके हैं
कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर सीपी राय ने कहा कि ”उज्ज्वल रमण सिंह मंत्री रह चुके हैं और उनके पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। उनके परिवार का इलाहाबाद (प्रयागराज) में कोई मुकाबला नहीं है। राय ने कहा कि अगर उन्हें इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा जाता है तो गठबंधन के सहयोगी दलों समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच उनके नाम पर कोई टकराव नहीं होगा।


Download Android App
Download iOS App