हरिद्वार : शहर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। विधायक प्रदीप बत्रा ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर नगर निगम के मीटिंग हॉल में एक बैठक ली। जिसमें गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही कार्यक्रमों को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया जाएगा। सार्वजनिक ध्वजारोहण हर साल की तरह से सुभाष गंज में होगा। यहां पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
जबकि सुबह के समय शहर में प्रभात फेरी की आयोजित होगी। दोपहर के समय नेहरू स्टेडियम में प्रतियोगिताएं होगी। इसके अलावा शाम के समय सुनहरा वट वृक्ष पर कार्यक्रम होगा। इसके अलावा शाम को ही गंगनहर के लक्ष्मी नारायण घाट पर दीपदान होगा। इस मौके पर देशराज कर्णवाल, चंद्रकांत भट्ट, रजित कोटियाल, राम सिंह सैनी, दिनेश कौशिक, सुशील त्यागी, संजय अरोड़ा, मंयक मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App



