गणेश ने आनंद पर हमले से किया इंकार

Summary :

परस्पर विरोधाभासी वक्तव्य के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया और कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रिसॉर्ट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक के गणेश ने कल यहां एक रिसॉर्ट में पार्टी विधायक आनंद सिंह पर हुए कथित हमले में अपना हाथ होने संबंधी आरोपों से साफ इनकार किया है। श्री गणेश इस हमले के बाद रविवार को दिन भर घर में बंद रहे और उन्होंने सोमवार को स्पष्ट किया,‘‘श्री आनंद सिंह के घायल होने के लिए मुझे दोषी ठहराये जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट सच्चाई से परे हैं।’’ गौरतलब है कि इस हमले में श्री आनंद सिंह घायल हो गये हैं और उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराये गया है।

 श्री गणेश ने श्री सिंह को अपना बड़ भाई बताते हुए कहा,‘‘मैं श्री सिंह के घायल होने के लिए जिम्मेदार नहीं हूं।’’ श्री गणेश ने रिसॉर्ट में बेल्लारी के विधायक के साथ तीखी नोंकझोंक होने की बात स्वीकार करते हुए कहा,‘‘मैं तो दोनों को शांत कर रहा था।’’ गौरतलब है कि शहर के बाहर स्थित रिसॉर्ट में कांग्रेस के दो विधायक रूके हुए थे जिनके बीच जमकर हाथापाई हुई जिसमें श्री सिंह घायल हो गये और बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस नेताओं के इस मसले पर परस्पर विरोधाभासी वक्तव्य के बीच पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारामैया और कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने रिसॉर्ट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Desk Team