विपक्षी एकजुटता से ‘संविधान को कमजोर करने वाले’ घबराए हुए हैं : अहमद पटेल

Summary :

विपक्षी एकजुटता के कारण उनकी भाव-भंगिमा बदल गई है। डर साफ दिख रहा है।’’ अहमद पटेल ने कहा, ‘‘वे पहले कहा करते थे कि बीजेपी 50 वर्षों तक सत्ता में रहेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने विपक्षी नेताओं की कोलकाता में हालिया रैली की पृष्ठभूमि में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘संविधान को कमजोर करने और इसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले’ अब विपक्षी एकजुटता से घबराए हुए हैं।

अहमद पटेलने दावा किया कि जो लोग पहले बीजेपी के 50 वर्षों तक सत्ता में बने रहने का दम भरते थे वे अब यह कहते घूम रहे हैं कि अगर वे इस बार हार गए तो 200 साल तक सत्ता में वापस नहीं आएंगे। पटेल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विपक्षी दलों का साथ आने का एक ही मकसद है कि भारत के संविधान की रक्षा की जाए।’’

अहमद पटेल ने कहा, ‘‘जिन लोगों ने संविधान को कमजोर किया है और इसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है, वे विपक्षी एकजुटता से बहुत ज्यादा घबराए हुए हैं। विपक्षी एकजुटता के कारण उनकी भाव-भंगिमा बदल गई है। डर साफ दिख रहा है।’’ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने कहा, ‘‘वे पहले कहा करते थे कि बीजेपी 50 वर्षों तक सत्ता में रहेगी। वे अब कह रहे हैं कि अगर इस बार हार गए तो अगले 200 वर्षों तक सत्ता में नहीं आ सकेंगे।’’

Desk Team