बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि बिहार में आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (सवर्ण) आरक्षण जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर सभी तरह से विचार किए जा रहे हैं। पटना में लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से चर्चा करते हुए भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने की सभी घटनाओं को ‘मॉब लिंचिंग’ मानने से इंकार करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मॉब लिचिंग’ का मामला गोरक्षा को लेकर उठा था। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि ‘मॉब लिंचिंग’ की बिहार में कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है।
उन्होंने ऐसी घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि भीड़ में हिंसा करने वाले कायर होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग भीड़ में शमिल होकर अपनी कुंठा मिटाने के लिए हिंसा करने पर उतारू हो जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘ऐसी प्रवृत्ति आज की नहीं है। जब से धरती है, तब से ऐसी घटनाएं घटती रही हैं।’
विरोध के बाद भी सदन में आरक्षण बिल पास हुआ : सुशील मोदी
कैमूर में 18 वर्षीय दलित छात्रा की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। बिहार में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की होने वाली रैली के विषय में पूछे जाने पर कहा कि देखिए वे आकर क्या बोलते हैं। इससे पूर्व नीतीश ने लोकसंवाद कार्यक्रम में लोगों के विचार सुने और उपस्थित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।


Download Android App
Download iOS App



