मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल की। कस्टम विभाग ने 56.26 किलो संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 56.26 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, ट्रॉली बैग में छुपाकर पांच यात्री इस मादक पदार्थ को ला रहे थे। कस्टम अधिकारियों ने बांग्लादेश से मुंबई आए इन पांच यात्रियों की जांच की, जो बैंकॉक के रास्ते मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे।
तलाशी को दौरान 56 किलोग्राम गांजा बरामद
कस्टम विभाग ने अपनी प्रोफाइलिंग तकनीक का उपयोग करते हुए इन यात्रियों को संदेहास्पद पाया और बाद में उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें 56.26 किलोग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार सभी पांच यात्रियों को मादक पदार्थों और एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले, गुरुवार को ही मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 ने दादर इलाके के एक गेस्टहाउस पर छापेमारी कर पांच किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पांच आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, जहांगीर शाह आलम शेख (मुंबई निवासी) और सेनॉल शेख (पश्चिम बंगाल निवासी) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, 14 फरवरी को महाराष्ट्र के ठाणे के नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की थी। तीन अलग-अलग जगहों पर की गई छापेमारी में तकरीबन 2.60 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स जब्त की गई थी। जब्त ड्रग्स में एमडी और गांजे की बड़ी मात्रा शामिल थी।


Download Android App
Download iOS App



