आम आदमी पार्टी की गोवा इकाई ने बुधवार को कहा कि, दलबदलुओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना कांग्रेस की जिम्मेदारी है, अन्यथा लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा।
14 सितंबर को, पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो सिकेरा और रुडोल्फ फर्नांडीस ने कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी में शामिल हो गए थे। आप के उपाध्यक्ष वाल्मीकि नाइक ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया और दलबदलुओं के खिलाफ कोई ठोक कार्रवाई करने में विफल रहने के लिए कांग्रेस की आलोचना की।
वाल्मीकि नाइक ने कहा, भाजपा के साथ अपने चुनाव से पहले हुए सौदे के कारण, कांग्रेस दलबदलुओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। कलंगुट विधायक माइकल लोबो और मडगांव विधायक दिगंबर कामत इस सौदे के पीछे मुख्य व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के गोवा चुनाव प्रभारी पी. चिदंबरम, डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडू राव और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर भी सौदे में शामिल थे।
नाइक ने कहा, कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि दलबदलुओं के खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की जाए, नहीं तो लोगों का लोकतंत्र से विश्वास उठ जाएगा। आगे उन्होंने कहा, चुनाव से पहले कांग्रेस की तरफ से प्रस्तुत हलफनामे को किसी ने कभी नहीं देखा। दूसरी ओर, आप ने सोशल मीडिया पर साझा करने के अलावा घर-घर हलफनामा दिया। आप ने यह भी तय किया कि वादा पूरा न होने पर मतदाता कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



