गोवा के CM प्रमोद सावंत ने केंद्रीय बजट को ‘आम आदमी का बजट’ बताया

Summary :

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे ‘आम आदमी केन्द्रित’ बजट बताया।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए इसे ‘आम आदमी केन्द्रित’ बजट बताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जी को आम आदमी केंद्रित बजट पेश करने के लिए और प्रधान मंत्री  नरेंद्र मोदी जी की मजबूत एवं जीवंत भारत की दृष्टि को आगे बढ़ाने के लिए बधाई देता हूं।’’ 
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने भी बजट का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘निर्मला सीतारमण जी को केंद्रीय बजट 2020 की शानदार पेशकश के लिए बधाइयां।
साथ ही मैं कौशल विकास के लिए 3000 करोड़ आवंटित करने पर आपको धन्यवाद देना चाहूंगा। आपके कुशल नेतृत्व में हम नई ऊंचाइयों की तरफ आग्रसर होंगे।’’ वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट 2020-2021 पेश किया। 

बजट 2020 : निर्मला सीतारमण गले में तकलीफ होने के कारण पूरा बजट भाषण नहीं पढ़ सकीं

Desk Team