गोवा में अगले कुछ महीनों में विधानसभा के चुनाव होने है, ऐसे में इस बार कई क्षेत्रीय पार्टियां भी अपनी किस्मत अजमा रही है। लेकिन दूसरी तरफ, प्रदेश की सत्ता में बैठी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी विरोधियों की पूरी तरह से परीक्षा ले रही है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि राजनीतिक दलों को गोवा आकर चुनाव लड़ना चाहिए, लेकिन उन्हें अराजकता नहीं फैलानी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस पर एक और कटाक्ष करते हुए, सावंत ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी पार्टी को दूसरे राज्यों में ले जाने से पहले लोकतंत्र की अवधारणा को समझना चाहिए।
लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुसार उन्हें यहां आना चाहिए
उन्होंने कहा, हमें इस बात की चिंता नहीं है कि कौन से राजनीतिक दल (गोवा में) आते हैं। यह एक लोकतंत्र है। लोग यहां आ सकते हैं, लेकिन वे अराजकता नहीं फैला सकते हैं। लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुसार उन्हें यहां आना चाहिए, चुनाव लड़ना चाहिए, गोवा के लोग अतिथि देवो भव में विश्वास करते हैं।
सावंत ने यहां संवाददाताओं से कहा, मैंने कहा है कि मैं राजनीतिक पर्यटन का स्वागत करता हूं। गोवा में पर्यटन को फरवरी तक बढ़ावा मिलेगा। मुझे इसके बारे में अच्छा लग रहा है।
कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव के बाद की हिंसा की भी निंदा की
मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की महिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ चुनाव के बाद की हिंसा की भी निंदा की। सावंत ने कहा, मैं महिलाओं पर अत्याचार करने वाले टीएमसी कार्यकर्ताओं की निंदा करता हूं, महिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर बलात्कार और हमला निंदनीय है। ममता बनर्जी को पता होना चाहिए कि लोकतंत्र क्या है, इसके बाद ही उन्हें (राजनीतिक रूप से) अन्य राज्यों का दौरा करना चाहिए। तृणमूल कांग्रेस गोवा में 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव लड़ रही है।


Download Android App
Download iOS App



