गोवा में साल 2020 में होने वाले विधानसभा चुनावों में ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ (जीएफपी) सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ अन्य दलों के गठबंधन को समर्थन करने को तैयार हैं। जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई ने इसकी जानकारी दी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रफुल पटेल के रविवार को कहा था कि गोवा चुनाव में उनकी पार्टी के कांग्रेस और अन्य समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन को तैयार है। इसके बाद सरदेसाई का यह बयान आया है।
गोवा के 40 सदस्यीय विधानसभा में पटेल की पार्टी का एक सदस्य हैं। उन्होंने दावा किया है कि कई पार्टियों के नेता पिछले कुछ सप्ताह से उनसे सम्पर्क में हैं। इसके बाद सरदेसाई ने ट्वीट किया, ‘‘प्रफुल पटेल की बात में सच यह है कि 2017 में भी मैंने आखिरी क्षण तक बीजेपी के खिलाफ एक गठबंधन बनाने की कोशिश की थी।’’
जीएफपी के नेता ने कहा, ‘‘ 2022 में भी यही सत्य रहेगा, मैं इस सरकार के खिलाफ फिर इसे करने को तैयार हूं ।’’ गोवा 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17, बीजेपी ने 13, एमजीपी ने तीन, राकांपा ने एक और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम तीन सीट रहीं थी।


Download Android App
Download iOS App



