Goa: राम राज्य बना गोवा! CBI ने कहा- Goa में भ्रष्टाचार का एक भी मामला सामने नहीं आया

Summary :

इससे पहले बुधवार को मीडिया से बात करते हुए एसपी (सीबीआई) आशीष कुमार ने कहा था पिछले एक साल में हमने केवल तीन मामले दर्ज किए हैं।

गोवा में राम राज्य स्थापित हो गया है।  गोवा सीबीआई के मुताबिक राज्य में पिछले साल  केवल चार से पांच ही भ्रष्टाचार के मामले सामने आये थे। गोवा सीबीआई एसपी आशीष कुमार ने औपचारिक रूप से स्पष्ट किया कि पिछले पांच सालों में हमे रिश्वतखोरी और आये से अधिक संपत्ति के ज्यादा मामले सामने नहीं आये है। इन आकड़ों के मुताबिक गोवा में भ्रष्टाचार की जड़े खत्म हो चुकी है। 
गोवा बना मुक्त भ्रष्टाचार?
मिली जानकारी के मुताबिक गोवा में किसी भी प्रकार से भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। गोवा सीबीआई ने स्पष्ट किया कि राज्य में भ्रष्ट गतिविध से संबंधित  हमारे पास कोई भी फोन नहीं आया है। भ्रष्टाचारी को लेकर ना तो जनता और ना ही मीडिया ने हमारे पास फोन किया है। इससे यह सिद्ध होता कि गोवा मुक्त भ्रष्टाचार बन चुका है। 
CBI: Know about history, power and other details of India's premier  investigating agency
गोवा में राम राज्य स्थापित
गोवा की सीबीआई ने कहा कि पिछले एक साल में भ्रष्टाचारी के केवल तीन मामले सामने आए जिसमें से दो मामले व्यापक तौर से केनरा बैंक के अंदर ऋण धोखाधड़ी से जुड़े हुए है, और इसके अलावा एक मामला आये से अधिक संपत्ति का बताया जा रहा है। गोवा में अंतिम शिकायत 2018 में दर्ज किया गया था। इन आकड़ों के मुताबिक गोवा में राम राज्य स्थापित हो चुका है।   

Desk Team