गोवा में पणजी के मीरामार समुद्र तट पर महिला दोस्त का कथित रूप से बलात्कार करने के जुर्म में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक सुदेश नाइक ने कहा कि 40 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद बृहस्पतिवार को गौतम रायकर (25) और सरवेश कौथांकर (24) को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने कहा कि आरोपी दक्षिण गोवा जिले के कुरकोरम गांव के निवासी हैं। महिला, सुदेश और सरवेश बुधवार रात लांग ड्राइव पर पणजी आए थे। महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने तट के करीब सूनसान जगह पर कार के भीतर उसका बलात्कार किया और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया।
महिला को कई जगह चोटें आईँ और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 325 तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



